Advertisement

रायपुर : ​​​​​​​फुटबॉल ग्राउण्ड में दिखा मुख्यमंत्री का शानदार फुटवर्क

रायपुर : ​​​​​​​फुटबॉल ग्राउण्ड में दिखा मुख्यमंत्री का शानदार फुटवर्क

फुटबॉल ग्राउंड में बच्चे हड़िप्पा करते हुए उत्साह से मुख्यमंत्री की ओर दौड़ 

रायपुर, 10 नवम्बर 2021भिलाई के सेक्टर-9 फुटबॉल स्टेडियम के लोकार्पण के मौके पर जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुंचे तो उन्होंने अपने शानदार फुटवर्क से लोगों का दिल जीत लिया । मुख्यमंत्री का फुट वर्क मोशन ऐसा था जिससे वह मंजे हुए खिलाड़ी लग रहे थे। ऐसा लग रहा था कि किसी टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला है और किसी अच्छे खिलाड़ी को गोल करने का अवसर दिया गया है और वह इस अवसर का पूरी तरह लाभ उठाकर शानदार शॉट खेलता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री फुटबॉल खिलाड़ियों से भी मिले, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भिलाई में खेलों की शानदार अधोसंरचना हमने तैयार की है। बीते 3 सालों में अनेक खेल स्टेडियम का लोकार्पण हमने किया है। इससे निश्चित रूप से हमारे खिलाड़ियों को बहुत सुविधा मिल रही है। भिलाई खिलाड़ियों का हब रहा है यहां लगातार खेल अधोसंरचना को बढ़ाने की दिशा में हम कृत संकल्प हैं। सुंदर फ्लडलाइट स्टेडियम लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। 

मुख्यमंत्री इस दौरान फुटबाल खिलाड़ियों से भी मिले। उन्होंने कहा कि आप लोगों के खेलने के लिए और प्रैक्टिस के लिए यह मैदान शानदार साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल अधोसंरचना में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि 71 लाख रुपए की लागत से यह फुटबॉल स्टेडियम बनाया गया है। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लोकार्पण के मौके पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में भिलाई में खेल अधोसंरचना एवं इसी तरह की अन्य अधोसंरचना के विकास करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। यह फुटबॉल स्टेडियम इसका अनुपम उदाहरण है भिलाई की खेल प्रतिभाओं को इससे पूरा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिले में खेल अधोसंरचना को बढ़ावा देने के लिए आपने बहुत अच्छा कार्य किया है

    सेक्टर-9 में फ्लड लाइट युक्त फुटबॉल स्टेडियम का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। वार्ड क्रमांक 68 हॉस्पिटल सेक्टर 9 फुटबॉल ग्राउंड का निर्माण कार्य विधायक श्री देवेंद्र यादव की विधायक निधि एवं अधोसंरचना बचत राशि से किया गया। स्टेडियम को अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए  आर्टिफिशियल टर्फ घास का उपयोग किया गया है जोकि नेचुरल घास के जैसे ही प्रतीत होती है। रात्रि के समय रोशनी की कमी ना हो इसके लिए हाई मास्ट फ्लड लाइट भी लगाई गई है। ग्राउंड में कुल 6 फ्लड लाइट पोल लगाए गए हैं इसके साथ साथ 84 एलईडी लाइट भी लगाए गए हैं। ग्राउंड का क्षेत्रफल 8,470 स्क्वायर मीटर है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैसे ही ग्राउंड का लोकार्पण किया। बच्चों ने खुले दिल से मुख्यमंत्री की ओर दौड़ कर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने फुटबॉल को किक करके मैच की शुरुआत की और खिलाड़ियों के साथ खेल में बने रहे। गोल पोस्ट पर गोल कर मुख्यमंत्री ने हिप हिप हुर्रे की आवाज लगाई जिस पर सभी खिलाड़ियों ने अपने हाथों को ऊपर कर उनकी ऊर्जा पूर्ण वाणी का समर्थन किया, सभी खिलाड़ियों और बच्चों के दिल ने बोला हड़िप्पा।
    इस अवसर पर अंत्यावसाई विकास निगम के उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता लोधी, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसपी बद्रीनारायण मीणा, साई राम जाखड़ कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ डीजीएम स्पोर्ट्स और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47