Advertisement

सूरजपुर: वर्ष 2021-22 में अजजा, अजा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक

वर्ष 2021-22 में अजजा, अजा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर ।  सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई., पॉलीटेक्निक के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2021-22 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही  http://postmatric-scholarship-cg-nic-in/  वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाना है।
  जिसके अंतर्गत संस्थाओं का प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए तिथि निर्धारित की गई है जिसमें विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) 30 नवंबर तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 10 दिसंबर तक तथा सेक्शन आर्डर लॉक करने हेतु 20 दिसंबर एवं डिसबर्स शासकीय व अशासकीय के लिए 25 दिसंबर 2021 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
  निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2021-22 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल, लॉक सेक्शन ऑर्डर लॉक व डिसबर्स करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47