Advertisement

रायपुर : सफलता के लिए कड़ी मेहनत और लगन जरूरी : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना ने सूरज को बनाया स्वावलंबी

रायपुर : सफलता के लिए कड़ी मेहनत और लगन जरूरी : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना ने सूरज को बनाया स्वावलंबी

रायपुर 11 नवंबर 2021जीवन में सफलता पाना हर एक व्यक्ति की प्राथमिकता होती है।मनुष्य का सपना होता है कि वह जीवन में सफलता के साथ-साथ सभी खुशियों को प्राप्त करें।लेकिन जिंदगी की वास्तविकता की दहलीज पर कदम रखते ही यह बात समझ में आने लगती है कि सपनें पूरा करना इतना आसान नहीं होता। जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और सफलता जरूरी है।

     ऐसी ही कहानी है ग्राम टेमरी के श्री सूरज साहू की। उनके माता-पिता ने केवल प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की और ग्राम टेमरी में किराने की छोटी सी दुकान चलाते है लेकिन उनमें अपने बच्चों को आगे बढ़ाने और पढ़ाने की ललक थी। सूरज साहू जो तीन भाइयों में सबसे बड़े है ने मेहनत और लगन से स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण की।खुद को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड़ कॉलेज में जाकर कौशल प्रशिक्षण से सम्बधित जानकारी प्राप्त किया। यहां उन्होंने डोमेस्टिक डाटा एण्ट्री ऑपरेटर कोर्स का चयन कर निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

प्रशिक्षित पूरा होने के बाद साहू ने गॉव टेमरी में श्री आनंद कॉमन सर्विस सेंटर नाम से नया व्यवसाय शुरू किया, जिससे उन्हें 10 हज़ार रुपए मासिक आय होने लगी। इस आय से वह अब अपने छोटे भाईयों को भी पढ़ाई के लिए मदद दे रहा है साथ ही परिवार की  मूलभूत आवश्यकताओं को भी पूरा कर रहा है। वह अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आशान्वित है।

उसने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना बेरोजगार युवाओं को विभिन्न व्यवसायों के लिए प्रशिक्षित करना काबिले तारीफ है। इसके माध्यम से युवा इधर-उधर भटकने की अपेक्षा स्वावलंबी बनकर अपना भविष्य संवार सकते हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05