Advertisement

रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष ने पलाड़ीकला में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन : अखण्ड नवधा रामायण में हुए शामिल

रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष ने पलाड़ीकला में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन : अखण्ड नवधा रामायण में हुए शामिल

रायपुर, 11 नवंबर 2021छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने  आज जांजगीर-चांपा के सक्ती विकासखंड के ग्राम पलाड़ीकला में चार निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और वहां आयोजित अखंड नवधा रामायण पाठ में शामिल हुए।

    इस अवसर पर डॉ. महंत और उनके सुपुत्र सूरज महंत ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर नवधा रामायण पाठ का श्रवण किया।
    

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डॉ. महंत ने इस अवसर पर 4 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया,  जिनमें 1.16 लाख रुपये और 2.54 लाख रूपये की दो नालियों का जीर्णाेद्धार, 2 लाख रूपए का चबूतरा और 0.82 लाख रूपये का सीसी रोड का निर्माण कार्य  शामिल है। डॉ महंत ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों इसे ग्रामीणों से विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा की।

    इस अवसर पर सर्वश्री राघवेंद्र कुमार सिंह, विवेक सिसोदिया, प्रिंस शर्मा, कमलेश सिंह, उमेश शर्मा, सरपंच श्रीमती उमा देवी बरेठ, उप सरपंच श्रीमती सुनीता बरेठ, सहित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47