रायपुर : धनतेरस-दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाईल सेक्टर में आया जबरदस्त उछाल

रायपुर : धनतेरस-दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाईल सेक्टर में आया जबरदस्त उछाल

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खरीदे गए वाहनों के पंजीयन में दर्ज की गई 17.17 प्रतिशत की वृद्धि

वर्ष 2021 में 13 हजार 706 वाहनों का कराया गया पंजीयन, पिछले वर्ष की तुलना में 2009 अधिक वाहनों की बिक्री

इस वर्ष 607 ट्रेक्टरों और 11 हजार 313 दुपहिया वाहनों की बिक्री

रायपुर, 12 नवंबर 2021कोरोना की लगातार सम्हलती परिस्थितियों के बीच प्रदेश में इस वर्ष भी धनतेरस और दीपावली के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छा उछाल आया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दीपावली के दौरान प्रदेश में वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले ट्रेक्टर, हार्वेस्टर, व्यवसायिक टेªक्टर की खरीदी बढ़ी है। साथ ही व्यक्तिगत उपयोग के वाहनों मोटर सायकल, माल वाहक वाहनों की खरीदी में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है।
परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष 2021 में दीपावली के दौरान 2 से 6 नवम्बर के बीच 13 हजार 706 वाहनों की खरीदी हुई, जबकि वर्ष 2020 में दीपावली के दौरान 12 से 16 नवम्बर के दौरान 11 हजार 697 वाहनों की खरीदी हुई थी। दीपावली के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खरीदे गए वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शितापूर्ण नीतियों के कारण किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के लोगों के लिए रोजगार तथा आय के अवसर निर्मित हुए। लोगों की जेब में पैसे की आवक बनी रही। इसकी वजह से कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन की परिस्थितियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियां चलती रही। बीते दो वर्षों में धनतेरस-दीपावली के दौरान भी ऑटोमोबाईल सेक्टर में अच्छी रौनक रही। इस वर्ष कोरोना संक्रमण दर अत्यधिक कम होने के कारण बाजार में और भी बड़ा उछाल आया है। कोरोना संकट काल में भी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य चलता रहा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की दर में बढ़ोतरी, समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों के संग्रहण और वेल्यू एडिशन, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना आदि के माध्यम से लोगों को आय और रोजगार का अच्छा जरिया मिला।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रदेश में वर्ष 2021 में दीपावली के दौरान 607 कृषि कार्य में उपयोग में लाए जाने वाले ट्रेक्टरों की खरीदी की गई, जबकि वर्ष 2020 में दीपावली के दौरान 242 ट्रेक्टरों की खरीदी की गई थी। इसी प्रकार वर्ष 2021 में 9 हार्वेस्टरों और 18 कमर्शियल ट्रेक्टरों की खरीदी हुई

जबकि पिछले वर्ष मात्र 01 हार्वेस्टर और 7 कमर्शियल ट्रेक्टरों की खरीदी हुई थी। इसी तरह वर्ष 2021 में 11 हजार 313 मोटर सायकल और स्कूटरों, 153 मोपेड की खरीदी हुई, जबकि वर्ष 2020 में दीपावली के दौरान 9 हजार 223 मोटर सायकल और स्कूटरों, 31 मोपेड वाहनों की खरीदी हुई थी। इसी तरह वर्ष 2021 में निजी उपयोग के लिए 13 ओमनी बस, 11 मैक्सी कैब, 10 मोटर कैब, 19 ई-रिक्शा, 05 ई-रिक्शा विथ कार्ड की खरीदी हुई। पिछले वर्ष 07 ओमनी बस, 01 मैक्सी कैब, 8 मोटर कैब, 13 ई-रिक्शा और 29 ई-रिक्शा विथ कार्ड की खरीदी की गई थी। इसके साथ ही साथ इस वर्ष 2021 में 1370 कार, 140 गुडस् कैरियर वाहन, 23 एक्सेवेटर की खरीदी की गई है।