रायपुर : वन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर कबीरधाम जिले के 124 सड़कों की बदलेगी तस्वीर

रायपुर : वन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर कबीरधाम जिले के 124 सड़कों की बदलेगी तस्वीर
124 सड़कों के लिए 68.5 करोड़ रूपए मंजूर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

रायपुर, 12 नवम्बर 2021वन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर कबीरधाम जिले के 124 सड़कों की बदलेगी तस्वीर

वन और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर कबीरधाम जिले के आदिवासी बैगा बाहुल बोड़ला और पंडरिया विकासखण्ड के सूदूर वनांचल ग्रामों सहित मैदानी क्षेत्र कवर्धा तथा सहसपुर लोहारा के शहर से गांवों तक जोड़ने वाली सभी 124 सड़कों की तस्वीर बदलने वाली है। मंत्री अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर के प्रस्तावों पर राज्य सरकार द्वारा 124 सड़कों के नवनीकरण-मरम्मत कार्य के लिए 68.5 करोड़ रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है। स्वीकृत 68.5 करोड़ रूपए की राशि से 367.66 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण-मरम्मत किया जाएगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले के कवर्धा, सहसपुर लोहारा, बोडला और पंडरिया विकासखण्ड के गांवों के कस्बों से और कस्बों को शहरों को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सभी सड़कें पिछले लम्बे समय से जर्जर व खराब है। ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से इन सड़कों के मरम्मत तथा नवीनीकरण के लिए मांग की जा रही थी। मंत्री श्री अकबर को भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने इन सड़कों को सुधारने-मरम्मत करने के लिए आग्रह भी किए थे। ग्रामीणों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए मंत्री श्री अकबर ने कलेक्टर कोे नवीनीकरण व मरम्मत योग्य सभी सड़कों की सर्वे करने के निर्देश दिए। इस तरह जिले के कुल 124 सड़कें जिसकी लम्बाई 367.66 किलोमीटर है। इसके नवीनीकरण के लिए राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा गया। विभाग ने जिले की नवीनीकरण योग्य सभी 124 सड़कों के लिए 68.5 करोड़ रूपए की मंजूरी प्रदान कर दी है।