Advertisement

अम्बिकापुर : जय माता दी एग्रोटेक पर प्रशासन की छापेमारी,60 बोरी माही सूजी जब्त, जांच हेतु सैम्पल भेजा गया रायपुर

अम्बिकापुर : जय माता दी एग्रोटेक पर प्रशासन की छापेमारी,60 बोरी माही सूजी जब्त, जांच हेतु सैम्पल भेजा गया रायपुर

अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2021कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर एसडीएम सह अभिहित अधिकारी  खाद्य सुरक्षा के नेतृत्व में टीम ने लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम बटवाही स्थित फर्म जय  माता दी एग्रोटेक पर छापामार कार्यवाही करते हुए फर्म द्वारा पैक किये गए  माही सूजी की 60 बोरी 500.500 ग्राम का सूजी पैकेटद्ध जब्त कर सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एसडीएम सह अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रदीप साहू ने बताया कि ग्राम बटवाही में नितिन कुमार अग्रवाल द्वारा मेसर्स जय माता दी एग्रोटेक का संचालन किया जा रहा है। इस फर्म द्वारा खाद्य पदार्थ सूजी को माही सूजी के नाम से 500 ग्राम का पैक कर विक्रय किया जा रहा है। यहां पैक किये गए माही सूजी के गुणवत्ताहीन मिलने की शिकायत की गई थी । कलेक्टर के निर्देश पर छापामार कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि  मौके पर विक्रय हेतु भंडारित माही सूजी के 60 बोरी को संदेह के आधार पर जब्त किया गया  जिसका मूल्य करीब 78 हजार रुपये है। इसके साथ ही मौके पर भण्डारित माही आटा 1 किलोग्राम और माही बेसन 500 ग्राम का पैकेट जांच हेतु नमूना लिया गया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व झारखंड के एक उपभोक्ता के द्वारा माही सूजी को  गुणवत्ताहीन बताते हुए सोशल मीडिया पर फ़ोटो पोस्ट कर जांच की मांग की थी। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने उक्त पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियो को दिए थे।

इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार तिवारी, विनोद कुमार गुप्ता एवं सैम्पल असिस्टेंट तुलेश्वर सिंह मौजूद थे ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47