Advertisement

अम्बिकापुर : उद्यमिता विकास और टिकाऊपन बनाये रखने के लिए उत्पादों को बेचने की व्यवस्था को करना होगा मजबूत-मुख्यमंत्री

अम्बिकापुर : उद्यमिता विकास और टिकाऊपन बनाये रखने के लिए उत्पादों को बेचने की व्यवस्था को करना होगा मजबूत-मुख्यमंत्री

पौनी पसारी बाजार में परम्परागत व्यवसायियों ने सुनी लोकवाणी

अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी के 23 वी कड़ी को अम्बिकापुर के गांधीनगर स्थित पौनी  पसारी बाजार में  रविवार को विभिन्न व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सुनी। मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में उद्यमिता और जनसशक्तीकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल विषय पर बात की। इस कड़ी में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अम्बिकापुर के प्रोफेसर डॉ अनिल सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गवर्नेन्स इंडेक्स सर्वे में देश मे सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री का स्थान प्राप्त होने पर बधाई दी। उन्होंने प्रदेश में विकास, स्थिरता और कोविड 19 के बेहतर प्रबन्धन के लिए मुख्यमंत्री की तारीफ की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लोकवाणी के 23 वी कड़ी में मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल ने 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू के द्वारा  देश को विकास के पथ पर ले जाने के जो सपने थे उसे रेखांकित करते हुए कहा कि सुई से लेकर बड़े-बड़े कल-कारखाने शोध, संस्थानों की स्थापना उन्ही की देन है। विख्यात इंजीनियर और डॉक्टर इन संस्थानों से पढ़कर देश विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने कहा कि विकास का छतीसगढ़ मॉडल लोगो के विश्वास पर आधारित है। उद्यमिता का विकास और टिकाऊपन बनाये रखने के लिए उत्पादों को बेचने की व्यवस्था मजबूत करना होगा अधिक से अधिक अधोसंरचना का निर्माण तथा विमर्श की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गोठानए पौनी-पसारी बाजार, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से जो उद्यमिता की शुरुआत हुई है उसे बहुत आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि स्थानीय और बाहरी दोनो स्तर के बाजारों पर छतिसगढिया उत्पादों की बिक्री हो। उन्होंने कहा कि विपणन की व्यवस्था जितनी बेहतर होगी उतनी ही बेहतर दाम और लाभ स्थानीय बुनकरों, शिल्पकारों तथा अन्य उद्यमियों को मिलेगी। बिक्री बढ़ाने से नए उत्पादों पर शोध, अनुसंधान और जमीनी कार्य भी तेजी से आगे बढ़ेगी।

लोकवाणी को जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड मुख्यायल एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों में भी उत्साह से सुना गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47