Advertisement

बीजापुर : कलेक्टर ने ली समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारी की समीक्षा बैठक

बीजापुर : कलेक्टर ने ली समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारी की समीक्षा बैठक

सभी धान खरीदी केन्द्रों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

सीमावर्ती चेक पोस्ट में अवैध धान के आवक रोकने हेतु सतत् निगरानी रखी जाये -कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बीजापुर 15 नवम्बर 2021जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए सभी धान खरीदी केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित किया जाये। इस दिशा में धान खरीदी केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक तैयारी का जायजा लेने के साथ धान खरीदी केन्द्रांे की साफ-सफाई चबूतरा, शेड की व्यवस्था, बिजली, डनेज, बारदाना की उपलब्धता, आद्रता मापी यंत्र, काटा-बांट, पेयजल, जनरेटर, कम्प्यूटर एवं प्रिंटर, किसानों की बैठक व्यवस्था, कैप कव्हर आदि को सुनिश्चित किया जाये। सीमावर्ती ईलाकों से अवैध धान की आवक को रोकने के लिए चेकपोस्ट पामेड़, तारलागुड़ा, तिमेड़ और बांगापाल में सतत् निगरानी रखी जाये। इस हेतु चेकपोस्ट प्रभारी सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर अनुसार लगायी जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु तैयारी की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
 कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने बैठक में धान खरीदी केन्द्रवॉर व्यवस्था की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरेक धान खरीदी केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें। धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था तथा धान खरीदी की मानिटरिंग के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जाये। इसके साथ ही उक्त धान खरीदी की मानिटरींग सम्बन्धित एसडीएम, तहसीलदार और सीईओ जनपद पंचायत द्वारा किया जाये। कलेक्टर श्री कटारा ने जिले के जांगला, नैमेड़, आवापल्ली एवं मद्देड़ को आदर्श धान खरीदी केन्द्र के रूप में विकसित करने हेतु किसानों की बैठक व्यवस्था हेतु छाया एवं कुर्सी की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित टेलीविजन की व्यवस्था करने कहा। टेलीविजन में समाचार ईत्यादि के साथ ही किसानों के हितों में संचालित योजनाओं सहित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित वृत्तचित्र प्रदर्शन की व्यवस्था किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने धान खरीदी केन्दों में अवैध धान की आवक रोकने के लिए गल्ला व्यवसायियों के लिए धान खरीदी की सीमा 4 क्विंटल से अधिक खरीदी करने पर कार्यवाही करने, उनके गोदामों पर स्कंध की जांच, अवैध परिवहन पर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान अवगत कराया गया की जिले के अंतर्गत कुल 21 धान खरीदी केन्द्रों आवापल्ली, ईलमिड़ी, उसूर, कुटरू, गुदमा, गंगालूर, चेरपल्ली, जांगला, तोयनार, धनोरा, नैमेड़, नेलसनार, बारेगुड़ा, बासागुड़ा, बीजापुर, भैरमगढ़, रूद्रारम, मद्देड़, कोंगूपल्ली और भद्राकाली में धान खरीदी की जायेगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत रवि साहू, एसडीएम बीजापुर देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम भैरमगढ़ एआर राणा, एसडीएम भोपालपटनम हेमेन्द्र भूआर्य सहित कृषि, खाद्य, सहकारिता, मार्कफेड के जिला स्तरीय अधिकारी और जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी तथा जिले के तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत और धान खरीदी केन्द्रांे के नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57