Advertisement

नारायणपुर : कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जनदर्शन में जिलेभर से आए जनसामान्य की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के दिए निर्देश

नारायणपुर : कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जनदर्शन में जिलेभर से आए जनसामान्य की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के दिए निर्देश

दूरदराज से आए लोगों को मिली राहत

नारायणपुर 15 नवम्बर, 2021कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज जनदर्शन में जिलेभर से आए जनसामान्य की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए निर्देश दिए, जिससे लोगों को राहत मिली। गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण जनदर्शन को बंद कर दिया गया था। लोगों की समस्याओं को सुनने कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने पुनः जनदर्शन को प्रत्येक सोमवार को 11 बजे से शुरू किया है। आज जनदर्शन में समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए जनसामान्य दूर-दूर से आए थे। ओरछा विकासखण्ड के हतलानार निवासी श्री रामसाय ने अपने बेटे एवं बेटी का नाम राशन कार्ड में जुड़ाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड में उनके पुत्र और पुत्री का नाम नही जुड़ा है। कलेक्टर ने इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी को तत्काल सम्बन्धित का समस्या दूर करने तथा उनके पुत्र और पुत्री के नाम जोड़ने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आमगांव के सरपंच एवं कोकोड़ पारा वासियों ने हैंड पम्प नहीं होने की समस्या जनदर्शन में कलेक्टर को बताई, कलेक्टर साहू ने ग्रामवासियों से ग्रामों की अन्य समस्याओ के बारे में बात की और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को हैंडपम्प की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम गरांजी की श्रीमती शांति कुमेटी द्वारा मनरेगा अंतर्गत किये कार्यों के भुगतान के लिए जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्या बताई। कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने तत्काल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर एवं मनरेगा एपीओ को समस्या निराकरण के निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत रुके मजदूरी भुगतान की राशि को तुरंत संबंधित को भुगतान करें। इसी प्रकार ग्राम कुहाड़गाँव में सामाजिक कार्यक्रमो हेतु बर्तन दिलाने, ज्ञान ज्योति शाला खोखर पारा कोलियारी में शाला भवन, ग्राम कानागांव में ग्रामवासियो ने विभिन्न कार्यों के सम्बंध में तथा स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण स्थानांतरण के सम्बंध में जनदर्शन में आवेदन प्राप्त हुए, कलेक्टर ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47