Advertisement

राजनांदगांव जिले में गुरूवार 18 नवम्बर को कोविड टीकाकरण के लिए विशेष महाअभियान

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में गुरूवार 18 नवम्बर को कोविड टीकाकरण के लिए विशेष महाअभियान

– 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जो अब तक टीका लगाने से छूट गए हैं, टीकाकरण जरूर कराएं – कलेक्टर
– जिला कोविड -19 के प्रथम डोज के लिये लगभग 100 प्रतिशत सेचुरेशन के करीब
– सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं बीएमओ को वैक्सीनेशन के लिए तैयारी करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 15 नवम्बर 2021

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 जिले में गुरूवार 18 नवम्बर को कोविड टीकाकरण के लिए विशेष महाअभियान रहेगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिलेवासियों से अपील की है कि इस विशेष महाअभियान में कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग जो अब तक टीका लगाने से छूट गए हैं, उन्हें लक्षित कर टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि  जिला कोविड -19 के प्रथम डोज के लिये लगभग 100 प्रतिशत सेचुरेशन के करीब है । सभी के मजबूत प्रयास से हम 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस गुरूवार 18 नवम्बर को जिले में वैक्सीनेशन के विशेष महाअभियान को सफल बनाए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने वैक्सीनेशन के लिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं बीएमओ को आपसी समन्वय से रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए  सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि सभी विकासखंडों में पर्याप्त वैक्सीन और सिरिंज उपलब्ध करा दिये गये हैं। 18 वर्ष से अधिक के हर व्यक्ति जो टीकाकरण से छूटे हुये हैं उनकी सूची तैयार कर लक्षित ग्राम एवं परिवार का निर्धारण कर लें एवं इस हेतु टीम बनाकर टीकाकरण का कार्य करें।
क्रमांक 65 – उषा किरण ————————–
अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान पर सख्त कार्रवाई करें – कलेक्टर
– कलेक्टर ने धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों की ली बैठक
– किसान स्वयं के बारदाने से विक्रय कर सकते हैं धान
– सीमावर्ती चेक पोस्ट में लगातार मॉनिटरिंग करें
राजनांदगांव 15 नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खरीफ वर्ष 2021-22 में धान खरीदी की व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के पहले चेक लिस्ट के अनुरूप सभी तैयारी सुनिश्चित होनी चाहिए। बारदाने की समस्या न हो इसके लिए पीडीएस और मिलरों से धान एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रारंभ से ही किसान स्वयं के बारदाने से धान का विक्रय कर सकते हैं। बारदाने की राशि का भुगतान धान की राशि के भुगतान के साथ किया जाएगा। धान खरीदी केन्द्र में धान जाम न हो इसके लिए परिवहनकर्ता और राईस मिलर्स को प्रारंभ से ही धान का उठाव करने कहा। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्र में निगरानी के लिए निगरानी समिति का गठन किया जाए। सीमावर्ती चेक पोस्ट में लगातार मानिटरिंग करें व कोचियों पर नजर रखें। संवेदनशील और अति संवेदनशील धान खरीदी केन्द्र में सर्तकता बरते। धान खरीदी केन्द्र में बाहर से आने वाले अवैध धान पर सख्त कार्रवाई करें।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी से संबंधित निर्देश चस्पा करें। जिससे किसानों को स्थिति की जानकारी उपलब्ध हो सके। धान खरीदी केन्द्र में विद्युत व्यवस्था, कम्प्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन, आद्रतामापी यंत्र, तौल के लिए कांटा बांट, तारपोलिन (प्लास्टिक), ड्रेनेज, पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। जिन धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा में शेड का निर्माण किया जा रहा है, उसे धान खरीदी के पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली के पहले समिति के कर्मचारियों का भुगतान कर दिया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबधंक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुनील वर्मा, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री एमएल टंडन, जिला विपणन अधिकारी श्री सौरभ भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47