Advertisement

जशपुरनगर : नन्ही परी बालिका अनुपा हुई सुपोषित

जशपुरनगर : नन्ही परी बालिका अनुपा हुई सुपोषित

वजन 5.100 ग्राम से बढ़कर अब 8.300 ग्राम हो गया है और सामान्य ग्रेड में आ गई है

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका गृह भेंट कर पालकों को पौष्टिक भोजन के बारे में दे रहें हैं जानकारी

 

जशपुरनगर 15 नवम्बर 2021महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले में कुपोषण को दूर करने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा गृह भेंट करके माताओं एवं पालकों को पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी दी जा रही है। ताकि बच्चों को पौष्टिक आहार देकर कुपोषित से सुपोषित किया जा सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

दुलदुला विकासखंड के मकरीबंधा ग्राम पंचायत सेक्टर 01 करडेगा परियोजना कार्यकर्ता हीरा कुमारी ताजन, पर्यवेक्षक रथ बाई टंडन के द्वारा गृह भेंट निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीमती बिरसमनी बाई के घर जा करके गृह भेंट किया गया और उनके तीन बच्चे लालमनी, दिलीप एवं अनुपा हैं। इनके छोटी बच्ची अनुपा का जन्म 30 अगस्त 2020 को 2.600 ग्राम स्वस्थ्य जन्म हुआ किन्तु अप्रैल 2021 में अचानक पतला दस्त और तेज बुखार के कारण वजन 5.100 केजी गंभीर कुपोषित हो गई थी। कार्यकर्ता हीरा कुमारी ताजन द्वारा अनुपा का नियमित एवं समुचित देखभाल किया गया और उनके द्वारा खाने में पौष्टिक आहार हलवा, लड्डू, ताई में कोंहड़ा पत्ते के साथ रोटी, साथ ही घर का बना ताजा गर्म भोजन में स्थानीय दाल उड़द, कुरथी, हरी सब्जी, गांव में मिलने वाली सिलयारी, घुमा, सुनसुनिया, हिरमिचा, पालक, बेंगा साग एवं मौसमी फल अमरूद, पपीता, शरीफा देने के लिए कहा गया और कार्यकर्ता द्वारा अपने घर का बना ताजा गर्म भोजन आंगनबाड़ी जाते समय एवं आंगनबाड़ी से घर आते समय आंगनबाड़ी का ताजा गर्म भोजन अनुपा को खिलाया गया। इस प्रकार समुचित देखभाल से अब अनुपा का वजन नवम्बर माह में 8.300 ग्राम बढ़ गया और सामान्य ग्रेड में हो गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05