Advertisement

गरियाबंद : सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर 13 लाख रूपये स्वीकृत

गरियाबंद : सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर 13 लाख रूपये स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद 15 नवम्बर 2021महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सांसद निधी से 13 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम गुण्डरदेही में तरजुंगा मार्ग पर पुलिया निर्माण हेतु 3 लाख रूपये, ग्राम खैरझिटी में तालाब के पास शेड निर्माण हेतु 5 लाख रूपये और ग्राम पंचायत बेहरापाल में संतोषी साहू घर से नहर मार्ग तक सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद फिंगेश्वर को सौंपा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57