छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

रायपुर : आईपी क्लब रेस्टोरेंट बार का लाइसेंस 7 दिन के लिए निलंबित 

रायपुर : आईपी क्लब रेस्टोरेंट बार का लाइसेंस 7 दिन के लिए निलंबित 

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कलेक्टर रायपुर ने बार लाइसेंस निरस्त करने जारी की नोटिस

देर रात्रि तक बार के खुले रहने की शिकायतों के मद्देनजर की गई कार्रवाई

रायपुर, 15 नवम्बर 2021कलेक्टर रायपुर ने नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब एफएल-3(क) रेस्टोरेंट बार का लाइसेंस 7 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने बार के लाइसंस को निरस्त करने के लिए बार संचालक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। यह कार्रवाई देर रात तक आईपी रेस्टोरेंट बार के खुले रहने की लगातार शिकायतें मिलने के कारण की गई है। आईपी क्लब रेस्टोरेंट बार के विरुद्ध प्रकरण भी कायम किया गया है। 

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गौरतलब है कि 13 नवंबर को मध्य रात्रि के बाद भी उक्त बार को खुला पाए जाने के कारण पुलिस अधीक्षक रायपुर से प्राप्त पत्र को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए नया रायपुर स्थित आईपी क्लब एफएल-3(क) रेस्टोरेंट बार के लाइसेंस को 7 दिनों के लिए निलंबित करने के साथ ही बार के लाइसेंस निरस्त किए जाने के लिए नोटिस जारी किया है। उपायुक्त आबकारी रायपुर ने विभागीय अधिकारियों को सभी बार नियमानुसार संचालित हों, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!