Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर : कोयलीबेड़ा में मानव संसाधनों को किया जाएगा मजबूत

उत्तर बस्तर कांकेर : कोयलीबेड़ा में मानव संसाधनों को किया जाएगा मजबूत

उत्तर बस्तर कांकेर 16 नवंबर 2021 कोयलीबेड़ा क्षेत्र के समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा विशेष पहल किया जा रहा है। कोयलीबेड़ा जनपद कार्यालय में अब विकास विस्तार अधिकारी की पदस्थापना होगी, जिन्हें उस क्षेत्र में ग्रामीण विकास के मॉनिटरिंग का दायित्व सौंपा जाएगा। इसके अलावा सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी भी पदस्थ किये जाएंगे, जो शिक्षा व्यवस्था को देखेगा। स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को भी दायित्व सौंपे जाएंगे। मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने इसका प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया है। कोरोना बीमारी से मृतकां के परिवारों को आर्थिक सहायता की समीक्षा भी उनके द्वारा की गई तथा कोविड-19 टीकाकरण के कार्य में और तेजी लाने तथा जिले के सभी हॉट-बाजारों में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कांकेर में दूध नदी के किनारे रिटर्निंग वॉल का निर्माण शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिये गये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजनांतर्गत प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करने के लिए तहसीलदारों को निर्देश दिये गये तथा ग्रामीण सचिवालय में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने तथा सभी नोडल अधिकारियों को ग्रामीण सचिवालयों में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया। जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति की समीक्षा भी उनके द्वारा की गई। बैठक में वन मण्डलाधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर आर.सी. मेश्राम, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57