Advertisement

रायपुर : ​​​​​​​जल जीवन मिशन: कार्य प्रारंभ न करने वाले दो ठेकेदारों को नोटिस जारी

रायपुर : ​​​​​​​जल जीवन मिशन: कार्य प्रारंभ न करने वाले दो ठेकेदारों को नोटिस जारी

रायपुर, 16 नवम्बर 2021लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार के निर्देश पर राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने और कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके परिपालन में कोण्डागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत् सर्वे, डीपीआर निर्माण कार्य एवं टेण्डरिंग कार्य में विभाग द्वारा की जा रही देरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को सभी सर्वे किये जा चुके ग्रामों हेतु डीपीआर निर्माण एवं टेण्डर का कार्य गुरूवार तक पूर्ण कर कार्यादेश प्राप्त करने तथा ऐसे ग्राम जहां सर्वे तथा डीपीआर निर्माण का कार्य अधूरा है, उन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस दौरान कलेक्टर मीणा ने कार्यादेश प्राप्त हो चुके नौ कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की, जिसमें से दो योजनाएं अब तक प्रारंभ नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों ठेकेदारों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यों को जल्द प्रारंभ करवाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि कोण्डागांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग हेतु 83, एकल ग्राम योजना अंतर्गत 226 तथा समूह ग्राम योजना अंतर्गत 01 योजना जिसमें 23 ग्राम सम्मिलित हैं को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त विभागीय अधिकारीयों द्वारा बताया गया कि रनिंग वॉटर उपलब्ध कराने हेतु अब तक 1345 स्कूलों, 812 आंगनबाड़ी केन्द्रों, 51 स्वास्थ्य केन्द्रों, 342 जीपी बिल्डिंग, 12 कम्युनिटी बिल्डिंग और 160 आश्रमों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त 91 स्थानों पर नलकूप खनन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57