पैरा रोलर मशीन किसानों के लिए बनेगा वरदान

पैरा रोलर मशीन किसानों के लिए बनेगा वरदान

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में किसानों को उन्नत तकनीकों से रू-ब-रू कराकर आधुनिक खेती की ओर अग्रसर किया जा रहा है । इसी कड़ी में डीएमएफ मद के तहत साढ़े 3 लाख रुपये की लागत से पैरा रोलर मशीन क्रय कर कृषि विभाग को सौंपा गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

यह मशीन हार्वेस्टर से फसल काटने के बाद खेत में पड़े पैरा को समेटकर बंडल बनान का कार्य करता है। हार्वेस्टर से धान कटाई कराने वाले किसानों के लिए यह मशीन वरदान साबित होगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हार्वेस्टर से धान कटाई करने के बाद किसानों के द्वारा पैरा खेत में छोड़ दिया जाता है जिसे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। अब किसान रोलर मशीन से खेत में पड़े पैरा को समेटकर बंडल बना कर रख सकेंगे।

इस मशीन से एक घंटे मे 8 से 10 बंडल पैरा समेटने की क्षमता है। यह मशीन ट्रैक्टर से चलता है जे पैरा को बंडल बनाकर बाहर फेक देता है। अधिकारियों ने बताया कि इस मशीन का संचालन महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा किया जाएगा जिसे किसानों को किराए में दिया जाएगा।