Advertisement

स्कूली बच्चों ने गोठान भ्रमण कर गतिविधियों की ली जानकारी

स्कूली बच्चों ने गोठान भ्रमण कर गतिविधियों की ली जानकारी

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कन्या परिसर अंबिकापुर की छात्राओं ने बुधवार को केशवपुर गोठान का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं के द्वारा गोठान में संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन कर शासन द्वारा ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों को गोठान में चल रही गतिविधियों का बारीकी से जानकारी दी गई। छात्राओं के द्वारा वर्मी कंपोस्ट निर्माण, मुर्गी पालन, बटेर पालन, नेपियर चारा उत्पादन एवं अजोला उत्पादन की तकनीक की बारीकियों को समझा।
इस दौरान कन्या परिसर के प्राचार्य और पशुपालन विभाग के डॉक्टर सीके मिश्रा डॉ विशाल जयसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM