Advertisement

पंडित नेहरू दुनिया भर में शांति के अग्रदूत थे:- सुनील सिंह

कांग्रेसियों ने मनाई चाचा नेहरू की जयंती।

पंडित नेहरू दुनिया भर में शांति के अग्रदूत थे:- सुनील सिंह

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर राजपुर 14/11/2021ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजपुर में आज कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई और देश के प्रति उनके किए गए योगदान को भी याद किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू शांति के पक्षधर थे दुनिया भर में शांति के अग्रदूत के रूप में वे जाने जाते हैं प्रजातंत्र के प्रबल पक्षधर होने के कारण पूरे विश्व में भारत आज जहां खड़ा है वह उन्हीं की देन है भारत को तकनीकी और वैज्ञानिक तौर पर सक्षम वह प्रभुता संपन्न राष्ट्र बनाने के लिए उन्होंने जो कदम उठाए उसकी कोई सानी नहीं है सार्वजनिक क्षेत्र के जिन उपक्रमों को उन्होंने खड़ा किया था वह आज की मौजूदा सरकार के लिए कमाई का संसाधन बन गई है और उन्हें निजी करण देने का काम किया जा रहा है परंतु जिस वक्त पंडित नेहरू ने समूचे दुनिया के सामने उस दौर में सशक्त भारत के निर्माण की कल्पना की थी उस समय भारत की स्थिति व परिस्थिति इस तरह की नहीं थी परंतु उनके दूरदर्शी सोच के परिणाम स्वरूप भारत आज इस मुकाम पर आ पहुंचा है प्रजातंत्र के उनके बुने गए सपनों को भारत के महान नायकों का समर्थन मिला और आज हमारे प्रजातंत्र का लोहा पूरी दुनिया मानता है हम सबों के लिए हुए चाचा नेहरू थे और वह युगांतर तक चाचा नेहरू बने रहेंगे क्योंकि उन्होंने जिन नीतियों को हमें और पूरी दुनिया को पढ़ाया वह मानवता के लिए आवश्यक पाठ है।
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आज चाचा नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर सत्येंद्र पांडेय,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, सुरेश सोनी,लालसाय मिंज,पूरनचंद जायसवाल,रामबिहारी यादव,सुदामा राजवाड़े,सरजू लकड़ा,रामधनी दास, राहुल भारती,पंकज जयसवाल,आदित्य जयसवाल, विलियम सोरेन व अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47