Advertisement

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सिविक सेंटर भिलाई के विकास के लिए की 10 करोड़ रुपये की घोषणा

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सिविक सेंटर भिलाई के विकास के लिए की 10 करोड़ रुपये की घोषणा

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बलिदान को किया याद : शहीद पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन का किया लोकार्पण

रायपुर, 18 नवंबर 2021 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई के सेक्टर-5 स्थित शहीद पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन के उद्घाटन के मौके पर कहा कि यह शहीद पार्क हमारे शहीदों की सुंदर स्मृतियों को सहेजने के लिए बनाया गया है। यहां शहीदे आजम की प्रतिमा हमें उनके महान बलिदान की याद दिलाती है। भिलाई में शहीदों की स्मृति को सहेजने के लिए यह सुंदर उपक्रम किया गया है। मेरा सौभाग्य है कि मैं साल में दो बार आया हूं। पहली बार शहीद पार्क के उद्घाटन के मौके पर और इस बार म्यूजिकल फाउंटेन के लोकार्पण के मौके पर। शहीद भगत सिंह ने बहुत कम आयु में हमें बलिदान की ऐसी सीख दी, जिस पर हम हमेशा गौरव करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई के विकास के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने सिविक सेंटर के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि दिए जाने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई में अधोसंरचना एवं सौंदर्यीकरण के अनेक कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकृत किये हैं। शहीद पार्क का भी यह सुंदर कार्य उनके हाथों हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज पूरा दिन भिलाई को दिया और बहुत सारे विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। भविष्य में भी भिलाई में निरंतर विकास कार्य होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57