धमतरी : राज्य आपदा मोचन निधि से कुल छः लाख रूपए किए गए स्वीकृत

धमतरी : राज्य आपदा मोचन निधि से कुल छः लाख रूपए किए गए स्वीकृत

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

कोविड 19 से मृत 12 व्यक्तियों के परिजनों को

धमतरी 19 नवम्बर 2021कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने कोविड 19 से मृत धमतरी विकासखण्ड के 12 व्यक्तियों के परिजनों को 50-50 हजार रूपए के हिसाब से कुल छः लाख रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया है। इनमें ग्राम रूद्री के सी.बी. बच्चन की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक स्नेह बच्चन को 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है रेखराम साहू की मृत्यु पर आवेदक पुष्पा साहू, कन्हैया लाल साहू की मृत्यु पर ताम्रध्वज साहू को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। इसी तरह गोकुलपुर के गनेश्वर साहू की मृत्यु पर आवेदक श्रीमती उर्मिला बाई साहू और हटकेशर के नरेश कुमार की मृत्यु पर आवेदक डिलेश कुमेटी को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

            पोटियाडीह के लीला राम साहू की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक हेमकुंवर साहू को 50 हजार रूपए की राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। पुनाराम साहू की मृत्यु पर आवेदक बुधा बाई साहू, भारतलाल साहू की मृत्यु पर आवेदक चन्द्रकांत साहू और गौरी बाई सिन्हा की मृत्यु पर सोमनाथ सिन्हा को 50-50 हजार रूपए की राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। इसी तरह ग्राम अर्जुनी के भूषण सिन्हा की मृत्यु पर आवेदक विष्णुकांत, ग्राम रांवा के गजानंद सिन्हा की मृत्यु पर आवेदक बलराम सिन्हा और ग्राम बोड़रा की हेमिन बाई साहू की मृत्यु पर आवेदक पूनमचंद साहू को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है।
              ज्ञात हो कि कोविड 19 की वजह से मृत व्यक्तियों के परिजन/आश्रितों को अनुदान सहायता देने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी धमतरी द्वारा आवेदन पत्रों की जांच के बाद स्वीकृति के लिए प्रस्तावित किया गया। इसके मद्देनजर उक्त सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।