Advertisement

Chhattisgarh News बिलासपुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपी युवक गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपी युवक गिरफ्तार…

बिलासपुर. सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची गांव के बाजार गई थी, तभी आरोपी युवक उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ अनाचार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाली बच्ची के माता-पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। बच्ची खेलते हुए बाजार तरफ चली गई थी। इस बीच बच्ची को गायब देखकर परिजन उसकी खोजबीन भी कर रहे थे। रात में वह घर आई, तब रोने लगी। उसने अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी। घटना देर शाम की है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी इलाके के एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़ती है। रविवार की शाम वह खेलते-खेलते गांव के बाहर लगने वाले बाजार पहुंच गई थी। यहां उसे गांव के ही युवक भोलाराम निषाद 22 साल ने देखा और उसे बहला कर अपने साथ ले गया। भोलाराम उसे मंदिर के पास सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया। उसने इस घटना की जानकारी किसी और को नहीं देने की धमकी भी दी।

युवक के चंगुल से छूटकर बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। उसने अपनी मां को इसके बारे में बताया। परिजन रात में ही उसे लेकर थाना पहुंचे। थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने बच्ची से पूछताछ करने के बाद तत्काल आरोपी युवक भोलाराम की खोजबीन शुरू कर दी। वह घर से गायब था। उसकी तलाश कर पुलिस ने उसे गांव से ही पकड़ लिया। आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47