धान खरीदी की तैयारी पूर्ण, किसानों को टोकन जारी करना हुआ शुरु

धान खरीदी की तैयारी पूर्ण, किसानों को टोकन जारी करना हुआ शुरु

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   कलेकटर संजीव कुमार कहा के मार्गदर्शन में 1 दिसम्बर से शुरू होने वाले राज्य व्यापी समर्थन मूल्य में धान ख़रीदी की जिले में पूरी तैयारी कर ली गई है। इसी कड़ी में 29 नवम्बर से किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी करना भी शुरू कर दिया  गया है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

कलेक्टर झा ने बताया कि जिले में इस बार धान खरीदी की पुख्ता इंतजाम किया गया है। उपार्जन केंद्रों में किसानां की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। किसानों की समस्याओं के निराकरण तथा जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर एवं जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी स्थापित की गई गई। बिचौलियों पर नजर रखने के लिए जिला स्तरीय एवं समितिवार निगरानी दल का गठन किया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए बारदाने की अभी पर्याप्त व्यवस्था है। वर्तमान में एक माह के लिये धान खरीदी हेतु बारदाने की कोई कमी नही है। करीब 24 लाख बारदाने की उपलब्धता है। बारदाने की  और व्यवस्था के लिए पीडीएस दुकानों तथा राइस मिलरों  से संग्रहित किया जा रहा है।

किसान पहले दिन से ही  अपने बारदाने में भी धान बेच सकते हैं। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 25 हजार टन अधिक धान की खरीदी होगी। इस बार धान के रकबे में करीब 20 प्रतिशत तथा किसानों के पंजीयन में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।