Advertisement

जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का समाधान होने से बढ़ी आवेदनों की संख्या

जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का समाधान होने से बढ़ी आवेदनों की संख्या

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जनदर्शन में आवेदन लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान होने से आवेदनों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में मिले 55 आवेदन मिले थे जिसे कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जनदर्शन में गंगापुर में संचालित शासकीय शराब दुकान को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर स्थानीय महिलाओं के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के संबंध में कलेक्टर झा ने बताया कि शासकीय शराब दुकान के स्थान परिवर्तन आबकारी सलाहकार समिति की बैठक में प्रस्ताव प्राप्त होने पर राज्य शासन को भेजी जाएगी। शराब दुकान स्थानांतरित करने का मामला राज्य शासन स्तर के निर्णय पर आधारित है। इसी प्रकार फर्जी नौकरी लगाने के नाम पर युवाओं से राशि लेने के मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

अम्बिकापुर निवासी निरा मिंज ने अपने आवेदन में बताया है कि विक्रय पत्र के आधार पर क्रय की गई भूमि पर महामाया बिल्डर्स द्वारा जबरन रोड व नाली निर्माण कर दिया गया है। लुण्ड्रा तहसील के ग्राम केपी निवासी आशुतोष पटेल ने आवेदन प्रस्तुत किया है कि चार वर्ष पूर्व नियमित भृत्य पद के लिए आवेदन जमा किया था जिसका परिणाम अब तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने शीघ्र परिणाम जारी करने का निवेदन किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47