Chhattisgarh News : रायपुर : खरीदी केंद्रों की व्यवस्था से किसान हुए खुश

रायपुर : खरीदी केंद्रों की व्यवस्था से किसान हुए खुश

धान खरीदी के पहले दिन किसानों में दिखा जबरदस्त उत्साह
किसान मुरलीधर और रोहन कुमार ने कहा – सोसायटी में मैनेजमेंट की अच्छी व्यवस्था

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

रायपुर, एक दिसंबर 2021प्रदेश में आज एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई। धान खरीदी के पहले दिन किसानों में धान बिक्री के लिए खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में किसान अपने टोकन के अनुसार उपार्जन केन्द्रों में धान बिक्री करने आए। इस दौरान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था से किसान संतुष्ट और खुश नजर आए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसान किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने नए धान उपार्जन केंद्रों को शुरू करने के साथ धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। इन नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन धान खरीदी तथा अन्य व्यवस्था व समस्याओं से संबंधित स्थितियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।
 

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बालोद के धान उपार्जन केन्द्र औराभाटा में देउरतराई गांव से धान बेचने आए किसान मुरलीधर सिन्हा पिता लोचन राम मुरलीधर द्वारा 48 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि सोसायटी में किसानों के लिए बहुत बढ़िया व्यवस्था की गई है। यहां किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है। बारदाना, मैनेजमेंट की अच्छी व्यवस्था है। धान रखने और तिरपाल की भी सुविधा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ उन्हें मिला है। इसी तरह देवारभाट गांव के किसान श्री रोहन कुमार मंडावी ने 30 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि आज टोकन का पहला दिन है और धान बेचते हुए उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। सोसायटी में बारदाने की भी व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है।