Advertisement

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री ने राईस मिलरों को कस्टम मिलिंग के लिए प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 120 रूपए प्रति क्विंटल करने का किया ऐलान

रायपुर : मुख्यमंत्री ने राईस मिलरों को कस्टम मिलिंग के लिए प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 120 रूपए प्रति क्विंटल करने का किया ऐलान

पुराने जूट बारदाने की दर 18 रूपए प्रति नग से बढ़ाकर  25 रूपए निर्धारित

मुख्यमंत्री के साथ राईस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक

रायपुर, 01 दिसंबर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में राज्य मंे धान की कस्टम मिलिंग की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के तहत सुव्यवस्थित कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलरों को प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर अब 120 रूपए प्रति क्विंटल किए जाने का ऐलान किया। श्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में राइस मिलर एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की और उनके निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

     मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में बताया कि किसानों के पुराने जूट बारदाने का मूल्य 18 रूपए प्रति नग से बढ़ाकर 25 रूपए कर दिया गया है। इस आशय के आदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आज जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने राइस मिलरों से कहा कि समितियों से धान का उठाव और मिलिंग कार्य में गति लाते हुए चावल जमा करने के कार्य को समयावधि में पूरा कर लिया जाए और बारदानों की आपूर्ति पर राईस मिलर्स भी विशेष ध्यान रखें।
मुख्यमंत्री द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने के ऐलान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोशिएशन ने इसका स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव खाद्य टोपेश्वर वर्मा, मार्कफेड की प्रबंध संचालक श्रीमती किरण कौशल सहित राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रुंगटा, महासचिव प्रमोद अग्रवाल, सलाहकार सचिव मोहनलाल अग्रवाल, पारस चोपड़ा, रोशन चंद्राकर, राजेन्द्र लंुकड, दिलीप अग्रवाल सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05