Advertisement

Chhattisgarh News : आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों को जल्द मिलेगी ई-लाइब्रेरी की सुविधा, बंद रहने के दौरान का छात्रावास शुल्क होगा वापस

रायपुर : आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों को जल्द मिलेगी ई-लाइब्रेरी की सुविधा, बंद रहने के दौरान का छात्रावास शुल्क होगा वापस

शैक्षणिक पदों पर नियमित भर्ती के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वशासी समिति की बैठक ली


रायपुर. 1 दिसम्बर 2021स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर आयुर्वेदिक कॉलेज के स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। उन्होंने सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में कॉलेज के संचालन और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कॉलेज के रिक्त शैक्षणिक पदों पर नियमित भर्ती के निर्देश दिए। उन्होंने स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक हर तीन महीने में आयोजित करने कहा। बैठक में समिति की वित्तीय वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक में आयुर्वेदिक कॉलेज के सेमीनार हॉल में ऑडियो-वीडियो साउंड सिस्टम और कॉन्फ्रेंस चेयर लगाने, केन्द्रीय पुस्तकालय और बैठक कक्ष में ए.सी. लगाने, कन्या छात्रावास के लिए एल.ई.डी. टेलीविजन खरीदने, बालक छात्रावास और कन्या छात्रावास में वाटर फिल्टर व वाटर कूलर लगाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई। सिंहदेव ने बैठक में एक माह के भीतर कॉलेज में ई-लाइब्रेरी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वशासी समिति की बैठक में कोविड-19 के कारण छात्रावास बंद रहने की अवधि का छात्रावास शुल्क विद्यार्थियों को वापस करने के प्रस्ताव पर भी सहमति दी।

सिंहदेव ने बैठक में कॉलेज के लिए वाहन खरीदी का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉलेज परिसर में आयुर्वेद कॉलेज की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वर्गीय श्री नारायण प्रसाद अवस्थी की प्रतिमा स्थापना के स्वशासी समिति के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए नियमानुसार सामान्य प्रशासन विभाग से इसका अनुमोदन लेने कहा। स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, आयुष विभाग की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी.एस. बघेल, रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला तथा स्वशासी समिति के सदस्यगण डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, डॉ. एस.आर. इंचुलकर, डॉ. प्रवीण कुमार जोशी, डॉ. सरोज एम. परहाते और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता भी शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57