Advertisement

Chhattisgarh News: जशपुरनगर कांसाबेल में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का हुआ आयोजन

जशपुरनगर : कांसाबेल में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 05 दिसम्बर 2021पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में विगत दिवस कांसाबेल में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विधा के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिसमें विजेता रहे प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि जब भी सभी प्रकार के प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं तो उसमें हमें अवश्य ही हिस्सा लेना चाहिए। इससे हमारे प्रतिभा में निखार आता है साथ ही हमारे व्यक्तित्व विकास में यह सहयोगी भी होता है। साथ ही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें इसी तरह प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय युवा उत्सव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, डीएफओ कृष्ण जाधव एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57