Advertisement

Chhattisgarh News: जशपुर नगर स्व-सहायता समूह के माध्यम से छात्रावास आश्रम में किया जाएगा सामग्री क्रय

जशपुरनगर : स्व-सहायता समूह के माध्यम से छात्रावास आश्रम में किया जाएगा सामग्री क्रय

जशपुरनगर 05 दिसम्बर 2021कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के स्व-सहायता समूहों  की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं समूह के सदस्यों को जीविकोपार्जन के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आदिम जाति अनुसूचित विकास विभाग के अंतर्गत आवासीय विद्यालयों, आश्रम छात्रावासों को सामग्री आपूर्ति के हेतु स्व-सहायता समूह को सम्बद्ध किया गया है।
 जिसमें गम्हरिया पंचायत के स्व-सहायता समूह  रातरानी  को 13 छात्रावास आश्रम, इचकेला पंचायत के शारदा समूह को 17, मनोरा पंचायत के ख्वाजा गरीब नवाज को 5, आस्ता पंचायत के साईं स्व-सहायता समूह को 06, आरामा स्व-सहायता को 4, सोनक्यारी पंचायत के तुलसी समूह को 9,  डडगांव के तारा स्व-सहायता समूह को 03,  दुलदुला पंचायत की गंगा स्व-सहायता समूह को 03, छेरडांड पंचायत के चंदा स्व-सहायता समूह को 03, चांपा टोली पंचायत के गुलाब स्व-सहायता समूह को 03, कुनकुरी के खण्डसा पंचायत के गायत्री समूह को 02, केराडीह पंचायत के किरण ग्राम संगठन को 04, दाराखरिका पंचायत के गेंदा समूह को 04, चराईखारा पंचायत के जागृति समूह को 05 छात्रावास आश्रम में सामग्री आपूर्ति के लिए सम्बद्ध किया गया है।
इसी प्रकार फरसाबहार के ग्राम पंचायत लवाकेरा के मां तारणी समूह के 03, फरसाबहार पंचायत के सरला सुमन समूह को 03, बारो पंचायत के इंदा समूह को 03, तामामुण्डा पंचायत के मोनिका समूह को 03, सिंगीबहार पंचायत के सलोनी समूह को 04, कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत खुंटीटाली के चंचल समूह को 02, दोकड़ा पंचायत के सेवा समूह को 05, बटईकेला पंचायत के जय मां संतोषी समूह को 03, चेटबा पंचायत के सहेली समूह को 07, बगीचा के बम्बा पंचायत के मरियम समूह को 11, रायकेरा के मां महामाया स्व-सहायता समूह को 07, विजयीगंगा पंचायत के मिनी समूह को 19, गुडलू पंचायत के सरोज समूह को 13, अकरीकोना के आकाश समूह को 17, पत्थलगांव के पाकरगांव पंचायत के मोगरा समूह को 03, सुरेशपुर पंचायत के एकता समूह को 02, कोतबा पंचायत के मंगलम समूह को 10, कुमेकेला पंचायत के मां दुर्गा समूह को 03 एवं लुड़ेग पंचायत के सुलेमा स्व-सहायता समूह को 05 छात्रावास आश्रम में सामग्री आपूर्ति के लिए सम्बद्ध किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने विभाग के मंडल संयोजक अधीक्षक-अधिक्षिकाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित उचित मूल्य दुकान से प्राप्त होने वाले सामग्रियों को छोड़कर दिसम्बर 2021 से सामग्री स्व-सहायता समूह के माध्यम से क्रय किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि खुले बाजार से भी सामग्री क्रय नहीं किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57