Advertisement

रायपुर : बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वर्ष होली नहीं मनाने का फैसला किया।

रायपुर : बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वर्ष होली नहीं मनाने का फैसला किया।

प्रदेशवासियों से की अपने घरों में रहकर परिवार के साथ सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील

लोगों से सोशल मीडिया तथा डिजिटल माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं भेजने का किया आग्रह

कोरोना महामारी से डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है

प्रदेशवासियों को दी महापर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर, 28 मार्च 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष होली का पर्व नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों में रहकर परिवार के साथ सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की है। साथ ही लोगों से उन्हें सोशल मीडिया तथा डिजिटल माध्यम से शुभकामनाएं भेजने का आग्रह किया है। 

    मुख्यमंत्री ने आज प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कहा है कि साथियों बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मैनें होली नहीं मनाने का फैसला लिया है। आप सभी से आग्रह है कि आप अपने बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं मुझे सोशल मीडिया तथा डिजिटल माध्यम से दे सकते हैं। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

    मुख्यमंत्री ने कहा है कि साथियों,कोरोना संक्रमण के मामले प्रदेश में बढ़ रहे हैं लेकिन डरने की आवश्यकता नही है बल्कि पहले की भांति मिल जुल कर इस महामारी से लड़ने की जरूरत है। आप सभी से आग्रह है कि अपने घरों में रह कर अपने परिवार के साथ सुरक्षित तरीके से होली मनाएं और कारोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करें। श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आप सभी को रंगों के महापर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का यह पर्व आपके जीवन में खुशहाली लाये।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47