Advertisement

मुंगेली : मुख्यमंत्री के सलाहकार शर्मा ने ग्राम झझपुरी कला के ग्रामीणों को दी गोठान को मोर गोठान की भावना से कार्य करने की सलाह

मुंगेली : मुख्यमंत्री के सलाहकार शर्मा ने ग्राम झझपुरी कला के ग्रामीणों को दी गोठान को मोर गोठान की भावना से कार्य करने की सलाह

स्व सहायता समूह की महिलाओं से उनके आर्थिक उत्थान के संबंध में की बात

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुंगेली 28 मार्च 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम झझपुरीकला पहुचे और वहां गोधन न्याय योजना के तहत निर्मित आदर्श गोठान का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि झझपुरी कला में गोधन के संरक्षण और संर्वधन के साथ-साथ गो पालको, स्व सहायता समूह की महिलाओं और किसानों के समृद्धि के लिए गोठान का निर्माण किया गया है। गोठान में पशु धन के लिए पेयजल, चारागाह, शेड, फेसिंग आदि की सुविधाओं उपलब्ध कराई गई है। उन्होने रात्रि में पशु धन को गोठान में ही ठहराने की भी बात कहीं। उन्होने कहा कि यदि ग्रामीण गोठान को मोर गोठान की भावना से देखेगे और कार्य करेंगे तो गोठान के साथ-साथ ग्राम का भी सर्वागीण विकास होगा। अतः उन्होने ग्रामीणों को गोठान को मोर गोठान की भावना से देखने और कार्य करने की समझाईश दी। इस अवसर पर उन्होने ग्रामीणों की मांग पर उन्नत प्रजाति के एक सांड प्रदान करने हेतु पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक को निर्देश दिये। तदुपरांत उन्होने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से उनके आर्थिक विकास के संबंध में बातचीत की और स्व सहायता समूह की महिलाओं से गोठानों में दो रूपये प्रति किलों की दर से गोबर खरीदी, वर्मी टाका का निर्माण, वर्मी टाॅका में गोबर भराई, वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण, भण्डारण और विक्रय एवं उनके खाते में की गई अंतरित राशि आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होने वर्मी टाका में निर्मित किये जा रहे वर्मी कम्पोस्ट खाद का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री बघेल द्वारा अनेक कदम भी उठाये गये है। उन्होने विकास के लिए महिलाओं को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कार्य करने की बात कहीं। इस अवसर पर उन्होने बाडी विकास कार्यक्रम के तहत बाडी में उगाई गई साग-सब्जी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने स्व सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू होते हुए उनके समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जगत जननी महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष गंगा निषाद ने बताया कि उनके समूह द्वारा ग्राम के तालाब में मछली उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। लेकिन जाॅल नहीं होने के कारण उन्हे अनेक समास्याओं का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री बघेल के सलाहकार शर्मा ने उनकी समास्याओं को गंभीरता से लिया और उन्हे जाल प्रदाय करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर पी.एस एल्मा ने झझपुरी कला में स्थापित गोठान और स्व सहायता समूह की महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान  जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास,वनमण्डलाधिकारी रामअवतार दुबे, कृषि विभाग के उपसंचालक डी.के. व्यौहार, जल संसाधन विभाग के कार्य पालन अभियंता सलीम, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियता पी.के.शर्मा, पशु पालन विभाग के उपसंचालक डाॅ. ए.के. मरकाम, उद्यान विभाग के सहायक संचालक रामवीर सिंह तोमर सहित स्व सहायता समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47