जशपुरनगर : कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पण्डारापाठ के फलोउघान का किया निरीक्षण

जशपुरनगर : कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पण्डारापाठ के फलोउघान का किया निरीक्षण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

दूरस्थ अंचलों के किसानों को चाय, नाशपाति और सेव की खेती के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित
निर्माणाधीन कोरवा कॉटेज का भी किया अवलोकन

जशपुरनगर 15 दिसम्बर 2021कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने विगत दिवस बगीचा विकास फलोउद्यान ग्राम सुलेसा और पण्डरापाठ में कोरवाओं के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन कोरवा कॉटेज का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

    कलेक्टर ने कहा कि जशपुर जिले में चाय और सेव की खेती के लिए यहॉ की जलवायु बहुत ही अनुकूल है। जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ अंचलों के किसानों को चाय, नाशपाती और सेव की खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु पण्डरापाठ में 100 एकड़ का जमीन और सुलेशा में 75 एकड भूमि का चिन्हांकित किया है। ताकि आस-पास के किसानों को इसका लाभ मिल सके।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन किसानों और स्व-सहायता समूह को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास कर रहा है।  पण्डरापाठ में 100 एकड़ चिन्हांकित भूमि में 30 एकड़ में नाशपाती लगाया गया है शेष भूमि में सेव और चाय की खेती करने की कार्य योजना तैयार की गई है। साथ ही सुलेशा में भी चाय की खेती के लिए 75 एकड़ भूमि का चिन्हांकित किया गया है। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी श्री कृष्ण जाधव और उद्यान विभाग और वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।