Advertisement

BHILAI : पियूष मिश्रा के समर्थन में आमसभा करने पहुंचे थे पूर्व मंत्री, करना पड़ा विरोध का सामना

रजत डे (ब्यूरो चीफ) भिलाई। नगर निगम भिलाई चुनाव में जैसे-जैसे मतदान की तारीख सामने आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी तेज हो रही है। कहीं भाजपा नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ रहा है तो कहीं कांग्रेस नेता भाजपा के विरोध का शिकार हो रहे हैं।

एक ऐसा ही मामला बुधवार को वार्ड क्रामंक 34 के बैरागी नगर से सामने आया, जहां भाजपा प्रत्याशी पियूष मिश्रा के समर्थन में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय आमसभा करने पहुंचे थे। यहां आमसभा के बीच प्रेम प्रकाश पाण्डेय और पियूष मिश्रा को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा।

विरोध करने वाले लोग प्रेम प्रकाश और पियूष मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इतना ही नहीं देवेंद्र यादव जिंदाबाद और कांग्रेस प्रत्याशी राजा देवांगन के पक्ष में नारे देते हुए सुनाई दे रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नारेबाजी करने वाले कांग्रेस पार्टी के थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पिछले दिनों प्रचार में आये कांग्रेस के चुनाव प्रभारी और सरकार में मंत्री मोहम्मद अकबर और भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित थे और विरोध का जवाब विरोध से देने का मन बनाया था। बुधवार को भाजपा नेताओं को इसी विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी पियूष मिश्रा ने चुनाव आयोग में मामले की शिकायत की और खुद के सुरक्षा की मांग की।

हालांकि चुनाव आयोग में दोनों तरफ से शिकायत की गई है। लेकिन आयोग ने इसे राजनीति का हिस्सा मानते हुए भाजपा प्रत्याशी को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाया है। भाजपा द्वारा प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर का विरोध होने पर उन्होंने कहा था भाजपा विकास के मुद्दे से अलग हट रही है।

पियूष मिश्रा का लगातार हो रहा विरोध

वार्डों में हुए नए परिसीमन के वार्ड 34 में लगातार भाजपा प्रत्याशी पियूष मिश्रा का विरोध हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पियूष मिश्रा हाउसिंग बोर्ड में रहते है और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड 34 से काफी दूर है। ऐसे में वार्ड के रहवासियों का कहना है कि हमें काम पड़ेगा तो उतनी दूर हम क्यों जाएंगे। वहीं कांग्रेस ने फ़ोर्स रहे राजा देवांगन को टिकट देकर अपनी जीत इस वार्ड सुनिश्चित कर ली है। जहां पियूष मिश्रा पर अपराधिक प्रकरण दर्ज होने का टैग लगा है। वहीं राजा देवांगन को लोग देश की सेवा करने वाला अब वार्ड की सेवा करेगा कह रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47