Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने महिला सफाई कर्मियों और सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना, पीएफ कटौती का पासबुक भी देखा

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने महिला सफाई कर्मियों और सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना, पीएफ कटौती का पासबुक भी देखा

रायपुर के दंत चिकित्सा महाविद्यालय में आज कार्यशाला का शुभारंभ करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने वहां साफ-सफाई (House-Keeping) का काम करने वाली महिलाओं एवं महिला सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना। श्री सिंहदेव ने उनको मिलने वाले वेतन और भविष्य निधि अंशदान के रूप में ठेका कंपनी द्वारा काटी जाने वाली राशि की जानकारी ली। उन्होंने सफाई कर्मियों का पीएफ पासबुक देखकर उनमें की गई प्रविष्टियों का अवलोकन भी किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सिंहदेव महाविद्यालय की साफ-सफाई से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने अच्छे कार्य के लिए सफाई कर्मियों और सुरक्षा गॉर्ड को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कॉलेज प्रशासन से वहां की अन्य व्यवस्थाओं, भविष्य की योजनाओं और जरूरतों के बारे में चर्चा की। उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दंत चिकित्सा महाविद्यालय में उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी जानकारी ली।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57