Advertisement

जशपुर जिले में कुल 2,18730 परिवारों को सार्वभौम पीडीएस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।

जशपुरनगर : जशपुर जिले में कुल 2,18730 परिवारों को सार्वभौम पीडीएस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है

दूरस्थ अंचल के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जशपुरनगर 16 दिसम्बर 2021जशपुर जिले में खाद्य विभाग के अंतर्गत पात्र लोगों का प्राथमिकता से राशन कार्ड बनाया जा रहा है और सार्वभौम पीडीएस योजना के तहत लाभांवित किया जा रहा है। जिले में योजनान्तर्गत् अन्त्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, अन्नूर्णा, निःशक्तजन एवं सामान्य राशनकार्डधारी परिवार शामिल हैं। अन्त्योदय परिवारों को 35 किलो चावल 1 रूपये प्रति किलो के मान से तथा प्राथमिकता परिवारों को 05 सदस्य तक 35 किलो तथा 05 से अधिक सदस्य होने पर प्रति सदस्य 7 किलो चावल मात्र 1 रूपये किलो के मान से एवं सामान्य परिवार (एपीएल) को भी मात्र 10 रूपये प्रति किलो की दर से चावल प्रदान किया जा रहा है एवं अनुसूचित क्षेत्र के अंत्योदय एवं प्राथमिकता परिवारों के भोजन में प्रोटीन की कमी पूरी करने क्षेत्र में 01 किलो नमक निःशुल्क प्रदाय किया जाता है। जिले में अन्त्योदय 54,591 निराश्रित 801 प्राथमिकता 1,38,616 निशक्तजन 96 एवं एपीएल 24,626 इस प्रकार कुल 2,18730 परिवारों को सार्वभौम पीडीएस योजना के तहत राशन प्रदान किया जाता हैं। साथ ही दूरस्थ अंचल के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57