Advertisement

दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र स्थित किरंदुल-कोत्तावालस रेललाइन पर विशाखापटनम जा रही मालगाड़ी की दुर्घटनाग्रस्त होने की ख़बर मिली है

विशाखापट्नम जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी, किरंदुल-जगदलपुर रूट बंद

रजत डे (ब्यूरो चीफ) जगदलपुर / दंतेवाड़ा। जानकारी अनुसार, मालगाड़ी किरंदुल से लौह अयस्क लोड कर विशाखापटनम जा रही थी। इसी दौरान 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं बताया जा रहा कि मालगाड़ी के कुछ डिब्बे आपस में टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बता दें, यह घटना शुक्रवार तड़के सवा चार बजे दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से क़रीब 24 किलोमीटर दूर कमलूर-भांसी स्टेशन के बीच हुई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से इस घटना के पीछे नक्सलियों का षड्यंत्र माना जा रहा था। लेकिन, मौके से कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है। वहीं दंतेवाड़ा एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने कहा- “मौके से कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है। 20 दिन पहले 26 नवंबर को इसी क्षेत्र में नक्सलियों ने पटरी उखाड़कर मालगाड़ी गिराई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रेलवे के साथ पुलिस अधिकारी मौजूद

लौह अयस्क से भरी मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद किरंदुल-विशाखापटनम रेल लाइन पर ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। वहीं, पटरी की मरम्मत में रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी जुट गए है। जिससे की रेल्वे व्यवस्था को जल्दी से बहाल किया जा सके। अब हादसे के बाद, रेल लाइन से मालगाड़ी के डिब्बे उतरने की जांच की जा रही है। दुर्घटना स्थल पर पुलिस रेल सुरक्षा बल और सीआरपीएफ की टीम के साथ किरंदुल, बचेली दंतेवाड़ा से रेलवे के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47