Advertisement

धमतरी : छः मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

धमतरी : छः मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

आर.बी.सी.6-4 के तहत

धमतरी 18 दिसम्बर 2021प्राकृतिक आपदा से जिले के छः मृतक के परिजनों को कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी तहसील के ग्राम परेवाडीह की श्रीमती सोनबती साहू की नहर में डूबने की वजह से तीन नवम्बर 2019 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनकी देख-रेखकर्ता श्रीमती विमला को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

                   इसी तरह नगरी तहसील के ग्राम रावनसिंघी निवासी श्री विष्णु ध्रुव की पानी में डूबने से 13 मार्च 2021 को मृत्यु हो गई। फलस्वरूप उनकी पत्नी श्रीमती पद्मनी ध्रुव को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कुरूद तहसील स्थित ग्राम कोडापार निवासी श्री चिंतामणी को आर.बी.सी.6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। दरअसल उनके पिता श्री ईश्वरदास वैष्णव की मृत्यु सर्पदंश की वजह से एक मई 2021 को हो गई। इसी तरह नगरी तहसील के सिंघनपुर निवासी श्री अकबर सिंह नेताम की पानी में डूबने से 20 अगस्त 2021 को मृत्यु होने के फलस्वरूप उनकी पत्नी श्रीमती नरंतीन बाई नेताम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम बोईरगांव की श्रीमती सूरजा देवी सोरी को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। दरअसल उनके पति श्री आशाराम सोरी की पानी में डूबने से 21 अगस्त को मृत्यु हो गई। नेगीनाला दुगली के श्री नरेश सलाम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। दरअसल उनकी पुत्री सुश्री सीमा सलाम की तालाब में डूबने की वजह से 31 अक्टूबर 2021 को मृत्यु हो गई थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47