Advertisement

बलरामपुर : संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज ने डीपाडीह कला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन का किया लोकार्पण।

बलरामपुर : संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज ने डीपाडीह कला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन का किया लोकार्पण

कोविड-19 का वैक्सीन लगाकर लोगों से की वैक्सीनलगाने की अपील, कहा-वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित

प्राथमिक तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से दूर-दराजके इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच से शासन कीमंशा को साकार करने में मिली सफलता

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बलरामपुर 31 मार्च 2021 संसदीय सचिव तथा सामरी विधायक चिन्तामणी महाराज नेविकासखण्ड शंकरगढ़ के डीपाडीह कला स्थित प्राथमिकस्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन का लोकार्पण किया। उन्होंनेलोकार्पण उपरांत कोविड-19 का वैक्सीन लगाकर लोगों सेवैक्सीन लगाने की अपील की तथा इसे पूर्ण रूप से सुरक्षितबताया। शासन के मंशानुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तारतथा बेहतर ईलाज के लिए जरूरी अधोसंरचना के निर्माण कीदिशा में प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम मेंडीपाडीह कला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवनका निर्माण कर उसे आमनागरिकों के ईलाज के लिए खोल दियागया है। संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज ने लोकार्पणपश्चात स्वास्थ्य केन्द्र परिसर का अवलोकन कर आमजनों कोगुणत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश स्वास्थ्यविभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने नवनिर्मित भवन केचिकित्सक कक्ष, प्रसव कक्ष, औषधि भण्डारण कक्ष को देखा तथा दवाईयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। विधायक चिन्तामणी महाराज ने कहा कि नवीन भवन बनने से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहले की तुलना में बेहतर स्वास्थ्यसुविधा तथा आसपास के गांव के मरीजों को समुचित ईलाजमिल पायेगा। उन्होंने निर्माण कार्य के प्रति संतुष्टि व्यक्त करतेहुए कहा कि आमजनों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले,इसके लिए शासन ने अनेकों योजनाएं संचालित की है तथाइसका बेहतर क्रियान्वयन शासन की सर्वोंच्च प्राथमिकता है।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम सेदूर-दराज के इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच से शासनके मंशा को साकार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ चिकित्सकों तथास्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर 24 घण्टे स्वास्थ्य सुविधा प्रदानकरने के लिए तत्पर रहने तथा पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनेको कहा।

इस अवसर पर जनपद सदस्य  उर्मिला पैंकरा,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर.एस.लाल, तहसीलदार उमा सिंह, डीपाडीह कला सरपंच हीरालाल पैंकरा, सरपंच भगत पैंकरा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित आमनागरिक उपस्थ्ति थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05