Advertisement

मतदान से पहले गुंडागर्दी : बीजेपी प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप, कांग्रेसी युवक के चेहरे पर गंभीर चोंट

रजत डे (ब्यूरो चीफ) भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 में भाजपा से जुड़े लोगों की एक बार फिर गुंडागर्दी सामने आयी है। यहां शनिवार देर शाम कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी अजीत सिंह के दो समर्थकों को भाजपाईयों ने ईंट-पत्थर से उन पर हमला किया और फिर दोनों की पिटाई कर दी है। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आयी है।

मामले की शिकायत पीड़ितों द्वारा ख़ुर्सीपार थाना में की है। थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि के. लिंगा राजू और बी. सूरज कुमार ने राजेंद्र सिंह और संदीप सिंह पर नामज़द और दो अन्य लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि उन पार ईंट और पत्थर से हमला करने की बाद लाठी-डंडे से पीटा है। पीड़ितों की शिकायत बाद राजेंद्र सिंह और संदीप सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। दो अन्य की तलाश जारी है।

पीड़ित के. लिंगा राजू ने बताया कि कल स्ट्रीट नंबर 17-18 के बीच रास्ते से अपने घर की ओर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उन पर राजेंद्र सिंह और संदीप सिंह ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद चार आरोपियों ने लाठी-डंडे और हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। हमले के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एल्डरमैन सुनील गोयल ने बताया मतदाताओं के मन भय पैदा करने के लिए यहां दहशत का माहौल बनाया गया है। ऐसा लग रहा है कभी भी कांग्रेसियों के ऊपर हमला हो सकता है। भाजपा के लोग इतने गिर गए हैं कि आरोपियों के हिरासत में लिए जाने के विरोध में थाना का घेराव किया है और वार्ड की शांति को भंग करने का काम कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एसपी-कलेक्टर को दी थी धमकी..

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का चुनाव सभा का एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। इसमें रमन सिंह पुलिस और प्रशासन के अफ़सरों को धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं दो साल बाद उन्हें देख लेने की भी धमकी दे रहे है। डॉक्टर रमन का कहना है कि उनके कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। लेकिन ज़मीनी स्तर पर कहानी कुछ और ही दिखाई दे रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47