Advertisement

वोटरों को धमकाते धरे गए भाजपा प्रत्याशी दया सिंह, पुलिस अधिकारियों के साथ की हाथापाई

 रजत डे (ब्यूरो चीफ) भिलाई। भिलाई नगर निगम समेत प्रदेश भर में 15 नगरीय निकाय में इस वक्त मतदान की प्रक्रिया जारी है। यहां ख़ुर्सीपार के वार्ड क्रमांक 44 से भाजपा के प्रत्याशी दया सिंह को मतदान करने आए मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने के लिए धमकाते हुए पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक घटना वार्ड क्रमांक 44 के निर्मला रानी स्कूल पोलिंग बूथ में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने परिजन के साथ मतदान करने आए थे। इज़ दौरान दया सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और मतदाता को धमकाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस मतदाताओं के बचाव में आयी तो दया सिंह पुलिसकर्मियों से भी भीड़ गए। ख़ुर्सीपार में भाजपा के प्रत्याशियों पर कांग्रेसियों का आरोप है कि वे लगातार चुनाव को प्रभावित करने के लिए बल का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं घर-घर जाकर धमकी भी दे रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

देखिए वीडियो

वार्ड 42 में लगातार गुंडागर्दी जारी

इससे पहले शनिवार और रविवार की रात वार्ड क्रमांक 42 से भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों को पीटाई की थी, उक्त घटना में तीन लोग घायल हुए है। विनोद सिंह के समर्थकों पर पीड़ितों के घर जाकर धमकाने का आरोप लगा है। वहीं कांग्रेस समर्थकों को पिटने वालों को जब पुलिस ने उठाया तो पुलिस के ख़िलाफ़ ही भाजपाईयों ने मोर्चा खोल दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47