Advertisement

धमतरी : नगरीय निकाय उपनिर्वाचन के परिणाम घोषित

धमतरी : नगरीय निकाय उपनिर्वाचन के परिणाम घोषित

नगर पंचायत कुरूद, मगरलोड व आमदी में मतदान के नतीजों की घोषणा हुई

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

धमतरी 23 दिसम्बर 2021नगरीय निकायों में उप निर्वाचन के तहत जिले की तीन नगर पंचायत आमदी, कुरूद व मगरलोड मंे पार्षद के एक-एक पद के लिए 20 दिसम्बर को मतदान हुआ, जिसकी मतगणना आज सुबह नौ बजे से हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक-14 में पार्षद के पद के लिए निर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसकी मतगणना के उपरांत प्रत्याशी श्री घनानंद साहू को 222 मत तथा श्रीमती निर्मला कोसरिया को 183 मत मिले। इस तरह विजयी प्रत्याशी श्री साहू 39 मतों के साथ विजयी रहे। यहां पर कुल 414 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें विधिमान्य मतों की कुल संख्या 405, अविधिमान्य 09 वोट रहे। इसी तरह नगर पंचायत कुरूद के वार्ड क्रमांक-01 में उपनिर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रत्याशी श्री प्रकाश चैनवानी (पप्पी) को 131 मत तथा श्री उत्तम साहू को 289 मत प्राप्त हुए। इस तरह प्रत्याशी श्री साहू ने 158 मतों से जीत हासिल की। यहां पर 07 मतदाताओं ने नोटा (इनमें से कोई नहीं) के लिए वोट किया। यहां डाले गए कुल मतो की संख्या 427, विधिमान्य मतों की संख्या 420 तथा अविधिमान्य मतों की संख्या 07 रही। इसी प्रकार नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक-11 में पार्षद पद के लिए निर्वाचन हुआ, जिसकी आज मतगणना सम्पन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्याशी श्री देवराज देवांगन को 101 मत, श्री सुरेश कुमार साहू को 139 मत तथा नोटा में एक वोट पड़ा। प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर 38 मतों का रहा। यानी प्रत्याशी श्री साहू 38 मतों से विजयी घोषित किए गए। इस तरह यहां कुल 245 मतदाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें विधिमान्य मतों की संख्या 240 और अविधिमान्य मतों की संख्या 05 है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05