Advertisement

नारायणपुर  : स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए-विधायक चंदन कश्यप

नारायणपुर  : स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए-विधायक चंदन कश्यप

जिले में कुपोषण की दर को कम करने में मितानिनों की अहम् भूमिका- विधायक चंदन कश्यप

नारायणपुर 23 दिसंबर 2021छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप आज जिले में आयोजित स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की विषम भौगोलिक परिस्थिति के चलते यहां के बच्चों में कुपोषण अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक है। जिले के बच्चों एवं महिलाओं में कुपोषण की दर को कम करने में आप सभी मितानिनों की अहम् भूमिका है। आप सभी जिन समस्याओं का सामना करते हुए ग्रामीणों की सेवा करते है, वो सराहनीय है। कश्यप ने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना शुरू की है। इस योजना का आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करें, और बाजार आने पर किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर ईलाज भी करवाने की समझाईश दें। उन्होंने कहा कि आप सभी की मेहनत का नतीजा है कि जिले में कुपोषण की दर में गिरावट आयी है। कश्यप ने कहा कि अगर आप को अपने कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत आती है तो, उससे मुझे अवगत करायें, उसका समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष पंडीराम वड्डे के अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी, नगर के वार्ड पार्षद, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं मितानिन उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यक्रम के दौरान विधायक चंदन कश्यप ने जल जीवन मिशन की भी जानकारी ग्रामीणों को दी। जनसंवाद के तहत् ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निराकरण करने का भरोसा दिलाया। जनसवांद के अंतर्गत मितानिनों ने महत्वपूर्ण बैठक एवं आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों हेतु भवन की मांग की, जिसे शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बोर खनन, राशन कार्ड, पेंशन, जननी सुरक्षा योजनांतर्गत राशि आदि के लिए आवेदन दिये। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जनप्रतिनिधि रजनू नेताम आदि ने अपने विचार प्रकट किये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57