Advertisement

बीजापुर : बीजापुर में जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं शिविर में 26 दिसंबर को

बीजापुर : बीजापुर में जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं शिविर में 26 दिसंबर को

बीजापुर 24 दिसम्बर 2021 संचालन आयुष छत्तीसगढ़ शासन रायपुर निर्देशन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी बीजापुर के मार्गदर्शन में बीजापुर नया बस स्टैण्ड के समीप बाजार चौक में 26 दिसंबर को जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन होगा। उक्त शिविर के माध्यम से जनसमुदाय को आयुष पद्धति से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एवं स्थानीय जड़ी बुटी की पहचान कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जटिल रोगों जैसे समस्त प्रकार के वातरोग, अर्शरोग, माइग्रेन, चर्मरोग, नेत्र रोग, कर्ण रोग, स्त्री रोग, श्वास रोग (दमा), रक्तल्पता, जीर्ण प्रतिश्याय (सर्दी जुकाम), अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं मौसमी रोगो को आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति से उपचार कर निःशुल्क औषधी प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही योग चिकित्सक द्वारा जलनेति एवं नेत्र प्रक्षालन की विधि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे पुराना सिर दर्द, कर्णशूल, पुरानी सर्दी जुकाम (साइनोसाईटिस) अनिद्रा मोतियाबिंद, लाल नेत्र, आंखो के दर्द में लाभ मिलता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47