Advertisement

बीजापुर : कलेक्टर कटारा ने प्राथमिक क्षेत्र के व्यवसाय हेतु ऋण अनुदान

बीजापुर : कलेक्टर कटारा ने प्राथमिक क्षेत्र के व्यवसाय हेतु ऋण अनुदान

निश्चित समयावधि में सुलभ कराने के निर्देश दिए

बीजापुर 24 दिसम्बर 2021जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले में प्राथमिकता क्षेत्र कृषि एवं कृषि के आनुशांगिक धन्धों, मत्स्य पालन, डेयरी, कुकुटपालन इत्यादि के लिए किसानों एवं ग्रामीणों को ऋण अनुदान निश्चित समयावधि में सुलभ कराने के निर्देश दिए, अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित नहीं रखें, कलेक्टर श्री कटारा ने विभागीय अधिकारी एवं बैकर्स को आपसी समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर आवेदकों को लाभान्वित करने का प्रयास करने को कहा। जिले के युवाओं को छोटे-छोटे व्यवसायों के लिए अधिक से अधिक लाभान्वित करने का प्रयास करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों को उत्पादक गतिविधियों के लिए सहायता सुलभ कराये जाने पर बल देेते हुए कहा कि स्व-सहायता समूहों के गठन सहित बचत तथा आपसी लेन देन के आधार पर नियत अवधि के पश्चात उन्हे बैंक लिकेंज कर रिवाल्विंग फंड प्रदान करने को कहा।

बैंकों के क्षेत्र में बैंक मित्र एवं बैंक सखी के माध्यम से बैंकिग सेवाएं सुलभ कराने पर बल दिया। बैठक में राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू, सहित विभागीय अधिकारी एवं बैकर्स मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47