Advertisement

जशपुरनगर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संभाग स्तरीय खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में जशपुर की छात्राओं ने मारी बाजी।

जशपुरनगर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संभाग स्तरीय खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में जशपुर की छात्राओं ने मारी बाजी

जशपुरनगर 25 दिसम्बर 2021एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में जिले में स्थित 04 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का जिला स्तरीय खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन 21 दिसम्बर 2021 को किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी संभाग स्तर पर सूरजपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। जशपुर जिले के प्रतिभागियों नें संभाग स्तर पर भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

खेलकूद प्रतियोगिता मे 200 मीटर दौड़ में अंडर-14, अमीषा भगत, अंडर-19 में आशा खलखो, अंडर-19 600 मीटर दौड़ में प्रियांजली टोप्पो, अंडर 14 रिले रेस में प्रियंका एवं साथी, पैदल चाल में कु. संगीता, लंबी कूद में अलिसा, गोला फेक में साधना भगत, डिस्क थ्रो में कु साधाना, बैडमिंटन में कु. संध्यारानी बरवा एवं कु. खुशबूरानी सिदार प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रही। इसी प्रकार अंडर-19 फुटबाल एवं हैंडबॉल, अंडर-14 खो-खो में भी  जशपुर  के प्रतिभागी संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य के प्रतियोगिता हेतु चयनित हुई। बौद्धिक प्रतियोगिता में अंडर-19 के निबंध प्रतियोगिता में कु. रोशन मलिण्डा मिंज, प्रश्न मंच में कु. सुनैना सिंह, एवं कु. यमरिता सिंह प्रथम स्थान प्राप्त की है।
जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों से चयनित 55 छात्राओं को राज्य स्तर की आयोजित प्रतियोगिता दिनाँक 27 से 29 दिसम्बर 2021 तक रायपुर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय एकल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को रूपये 2000 प्रथम पुरस्कार, 1500 द्वितीय पुरस्कार, एवं 1000 तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार समूह प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को रूपये 7000 प्रथम पुरस्कार, 6000 द्वितीय पुरस्कार एवं 5000 तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तर पर सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को 30 दिसम्बर 2021 को रायपुर में शैक्षणिक भ्रमण का भी आयोजन किया गया है। राज्य स्तर हेतु चयनित विद्यार्थी 26 दिसम्बर 2021 को प्राचार्य, व्यायाम अनुदेश, शिक्षक, एवं ए.एन.एम. की टीम के साथ रायपुर रवाना होगी।
कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर श्री बी.के. राजपूत ने भी सभी चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05