Advertisement

रायपुर : छत्तीसगढ़ में साकार हो रहा पुरखों का सपना: भूपेश बघेल 

रायपुर : छत्तीसगढ़ में साकार हो रहा पुरखों का सपना: भूपेश बघेल 

मुख्यमंत्री से नगर पंचायत मारो के नवनिर्वाचित पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 25 दिसंबर 2021 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण को नगरीय निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार द्वारा सभी वर्ग की खुशहाली के लिए पुरखों ने जो सपना देखा था, उसे निरंतर साकार करने का कार्य हो रहा है। मुझे विश्वास है कि जब हम अपने पुरखों के रास्ते पर चलते है और पुराने मूल्यों से छेड़खानी किए बगैर सुधार के साथ आगे बढ़ते हैं, तो हम निश्चित ही सफलता के शिखर पर पहुंचते है। हमने तीन वर्षों में राज्य में किसान, गरीब, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं सहित कमजोर तबकों के उत्थान के लिए ऐसे प्रयास किए है, जिनके बारे में पहले कभी सोचा नहीं गया था। हम इस दौरान सभी वर्ग के लोगों को बराबरी के अवसर देकर हमारे पुरखों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने में सफल भी हो रहे हैं।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, भूतपूर्व विधायक प्रदीप चौबे एवं नवनिर्वाचित पार्षदगण सर्व नरेन्द्र कुमार टण्डन, रामनाथ मिरी, परमेश्वर मिरी, ईश्वर ध्रुव, श्रीमती चन्द्रकांता बंजारे, श्रीमती सुधा तिवारी, श्रीमती राजमती ठाकुर, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती मालती बघेल आदि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47