Advertisement

कोवीड वैक्सीन टीकाकरण लगवाने सीएमओ ,नगर पंचायत अध्यक्ष ,और पार्षदों ने लोगों से की अपील

कोवीड वैक्सीन टीकाकरण लगवाने सीएमओ ,नगर पंचायत अध्यक्ष ,और पार्षदों ने लोगों से की अपील

प्रदेश खबर बिश्रामपुर -कोविड़ वैक्सीन के खिलाफ अफवाह फैलाने वाले लोग समाज का भला नहीं कर रहे है वे एक तरह से समाज के दुश्मन है। जबकि कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। हम नगर वासियों से अपील करते हैं कि वे निर्भीक होकर टीका लगवाएं
उक्त बातें नगर पंचायत बिश्रामपुर की सीएमओ श्रीमती यूफ्रेसिया एक्का ने नगर वासियों से अपील करते हुए कही इन्होंने नगर की समस्त 15 वाडों के 45 साल से ऊपर के लोगों का प्राथमिकता के साथ टीकाकरण कराने का अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 ने पूरे विश्व में महामारी का रूप धारण करता जा रहा है। भारत में भी इसका असर देखा जा रहा है जबकि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी यह बीमारी घर घर दस्तक दे रही है। ऐसे में हम सबको इस महामारी विपदा से लड़ने के लिए अपने देश में बने स्वदेशी वैक्सिंग जो संजीवनी के रूप में सामने आई है तो हम सबको इस लपक कर पकड़ना चाहिए। जो भी व्यक्ति अपने परिवार समाज के प्रति थोड़ा भी प्रेम करता है तो वह अपने चरण का इंतजार कर वैक्सीन अवश्य लगाए इन्होंने कहा कि कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि देश में बनाए गए वैक्सीन से किसी भी प्रकार का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है नगर पंचायत को पूर्ण: करोना मुक्त कराने हम सबको आगे आकर लोगों को वैक्सिंग सेंटर तक पहुंचना चाहिए। वरिष्ठ पार्षद गंगा प्रसाद रवि ने नगर के समस्त 15 वार्डों में निवासरत 45 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को कोरोना की वैक्सीन टीका लगवाने के लिए आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सब ज्यादा से ज्यादा समुदाय स्वास्थ केंद्र बिश्रामपुर में पहुंचकर
करोना वैक्सिंग का टीकाकरण करवाएं। महिला पार्षद श्रीमती दीप्ति स्वाई ने स्वयं वैक्सिंग का टीका लगवाया और अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि हमने टीका लगाया है न कोई पीड़ा न कोई दर्द अनावश्यक लोग वैक्सिंग को लेकर गलत अफवाह फैला रहे है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों को शिनाख्त कर उनके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाए। पार्षद अंशुल सिंह बजेठा ने वार्ड वासियों से अपील करते हुए कहा कि गत 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इससे बचाव हेतु लोगों को आगे आना चाहिए और परिवार को समय पर टीकाकरण करवाना चाहिए कम से लोग अपने मोहल्ले में नहीं तो अपने परिवार का तो टीकाकरण लगा ले। इसी प्रकार पार्षद संजीत यादव भी अपने वार्ड में लोगों को प्रेरित करते हुए घर घर घूमते नजर आए। बहरहाल नगर पंचायत की स्वच्छता निरीक्षक अरविंद यादव के मार्गदर्शन में स्वच्छता दीदियों ने सफाई के साथ-साथ आम लोगों से भी टीका लगवाने का संदेश दे प्रेरित कर रही हैं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47