Advertisement

Ambikapur News : आफिसर्स क्लब ने मिलाया प्रशासन के साथ हाथ से हाथ, अलग अलग स्थानों पर किये गए गर्म कपड़ों का वितरण, ठंड को देखते हुए प्रशासन कर रहा कड़ी निगरानी…..

आफिसर्स क्लब ने मिलाया प्रशासन के साथ हाथ से हाथ, अलग अलग स्थानों पर किये गए गर्म कपड़ों का वितरण, ठंड को देखते हुए प्रशासन कर रहा कड़ी निगरानी…..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सरगुजा में दिन-ब-दिन ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है इसके अलावा कई समाजसेवी संस्था भी इस ठंड में जिला प्रशासन का हाथ बटाने में भरपूर सहयोग कर रहे हैं इसी क्रम में आज ऑफीसर्स क्लब के सदस्यों ने बाल संप्रेक्षण गृह बालक, बाल संप्रेक्षण गृह बालिका , संमार्ग बालगृह बालक, एम एस एस वी पी बालगृह बालिका,  सेवा भारती मातृछाया विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी में जाकर कुल 163 बच्चों को स्वेटर इनर मौजा और टोपी का वितरण कियाl

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

इस मौके पर ऑफिसर क्लब की सदस्य डॉ रचना झा ने वहां पर मौजूद बच्चों से बातचीत की और वहां के हाल समाचार जानाl उन्होंने बच्चों से जब जानना चाहा कि उन्हें क्या खाने की इच्छा है तो बच्चों ने उन्हें चॉकलेट, पानीपुरी, कुरकुरे तथा अन्य चीजें खाने की इच्छा जताई, जिसके तुरंत बाद डॉ रचना झा ने बच्चों को जल्द ही यह खाने का सामान पहुंचाने का वादा किया साथ ही उन्होंने सभी बच्चों से पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं और अभी उनकी पढ़ाई कैसे चल रही हैl साथ ही उन्होंने बच्चों से उनके न्यू ईयर रेजोल्यूशन के बारे में पूछा जिस पर बालक – बालिकाओं के एक से एक जवाब सामने आए कोई अगले साल खेल में फर्स्ट आना चाहता है तो कोई ड्राइंग में किसी को पढ़ाई में 85% से ऊपर परसेंट लाना है तो किसी को गायकी में अव्वल लाना हैl

इन सारी बातों को सुनकर ऑफीसर्स क्लब के सदस्य बहुत खुश हुए और उन तक हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिलाया साथ ही बच्चे भी ऑफीसर्स क्लब के सदस्यों को अपने बीच पाकर खुश हुएl उन्होंने गाना गाकर और पहाड़ा सुना कर अपनी खुशी जाहिर कीl  इस मौके ऑफीसर्स क्लब की सदस्य डॉ रचना झा, एकता,शालिनी, अदिति, खुशबू , डॉ प्रियंका और कविता मौजूद रही ।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM