Advertisement

​​​​​​​छत्तीसगढ़ के 18 स्कूलों में नए साल में शुरू होगा  स्किल हब इनिशिएटिव कार्यक्रम

रायपुर : ​​​​​​​छत्तीसगढ़ के 18 स्कूलों में नए साल में शुरू होगा  स्किल हब इनिशिएटिव कार्यक्रम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

किशोर एवं युवाओं को दिया जाएगा कौशल प्रशिक्षण 
    
रायपुर, 31 दिसंबर 2021स्कूल छोड़ चुके बच्चों और युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में राज्य के 18 स्कूलों में स्किल हब इनिशिएटिव कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नए साल से शुरू होगा। केन्द्र सरकार के मानव संसाधन शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के 18 स्कूलों में यह कार्यक्रम प्रथम चरण में शुरू होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल छोड़ चुके बच्चों छात्र-छात्राओं के लिए व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने स्कूल समय के बाद और सप्ताहिक अवकाश के दिवसों में स्किल ट्रेनिंग के शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेशन कोर्स को कराया जाएगा। 
य़ह पढ़े :- छत्तीसगढ़ के छत्तीस माह, कांटों की राह में विकास की चाह
    रोजगारपरक शिक्षा और कौशल उन्नयन के लिए शुरू की जा रही इस नई पहल के लिए स्कूल छोड़ चुके बच्चे और युवाओं को है, उन्हें विभिन्न रोजगारमूलक कार्यों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 15 से 29 वर्ष आयु समूह के लोगों का चयन किया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को कार्यक्रम की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। बच्चों को विभिन्न रोजगारपरक कार्यों में प्रशिक्षण के लिए चयनित स्कूलों में व्यवस्था की जाएगी। इस कार्य में अंतर्विभागीय सहयोग भी लिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग से जुड़े नामांकित अधिकारी प्रशिक्षण की मानिटरिंग करेंगे। स्कूल में पदस्थ व्यावसायिक प्रशिक्षक प्रशिक्षण तथा अन्य व्यवस्था करेंगे। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही स्किलिंग, री-स्किलिंग, अपस्किलिंग पाठ्यक्रमों के माध्यम से कौशल प्रमाण पत्र और अकादमिक क्रेडिट प्राप्त होगी। स्किल हब इनिशिएटिव से जुड़े स्कूल स्किल इंडिया पोर्टल में रजिस्टर होंगे। इस कार्यक्रम के पॉयलेट चरण में सीमित अवधि के प्रशिक्षण को संचालित किए जाएंगे। 
य़ह पढ़े :- वर्ष का पहला दिन, छत्तीसगढ़ में दो नई योजनाओं की शुरूआत 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57