Advertisement

Ambikapur News : बालिका गृह के बच्चों को खाना खिला कर ऑफिसर क्लब के सदस्यों ने की नव वर्ष की शुरुआत…..

बालिका गृह के बच्चों को खाना खिला कर ऑफिसर क्लब के सदस्यों ने की नव वर्ष की शुरुआत…..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा और जिला पंचायत सीईओ विनय लंगेह सहित ऑफीसर्स क्लब के सदस्यों द्वारा बालिका गृह के छोटे बच्चों बच्चों को खाना खिला कर नव वर्ष पहले दिन की शुरूआत किया गया। इस संस्था में ऐसे बच्चे रहते हैं जिन्हें देखरेख और संरक्षण की जरूरत रहती है आज ऐसे ही बच्चों के बीच ऑफिसर क्लब के सदस्य उनके लिए भोजन लेकर पहुंचे और वहां पर मौजूद 85 बच्चों को भरपेट भोजन कराया ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इस मौके पर डॉ रचना झा ने खुद बच्चों को खाना परोसा साथ ही उनका हाल समाचार जाना और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और उच्च शिक्षा के लिए हर संभव मदद पहुचाने का आश्वासन भी दिया। बच्चो ने ऑफीसर्स क्लब के सदस्यों को भोजन मंत्र प्रार्थना और गाने सुना कर अपनी खुशी जाहिर की वहीं कुछ बच्चों ने 75 का पहाड़ा और 35 का पहाडा की सुनाया और उनके द्वारा ड्राइंग की गई पेंटिंग भी ऑफिसर क्लब के सदस्यों को दी और उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियां भी दिखाएं वही ऑफिसर्स क्लब के सदस्यों ने बच्चों को मुफ्त में उपलब्ध कराए जाने वाले सभी सामान की जांच की साथ ही उन्हें मुफ्त में मिलने वाली किताबें और खिलौने एवं अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और बच्चों को नव वर्ष की ढेर सारी बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05